मंडी: कोटा स्टोन पर चलने से गिर रहे लोग, अब बिछेगी यहां कंकरीट:निर्मल वर्मा पार्षद समखेतर वार्ड
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 नगर निगम मंडी के वार्ड 11 समखेतर के अंतर्गत एकादश रूद्र मंदिर चौक से शुरू होती भूतनाथ गली में बिछाए गए कोटा स्टोन जगह कंकरीट से भरी जाएगी। कोटा स्टोन पर चलने से राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं।शुक्रवार को नगर निगम मंडी की टीम ने मौका करके जायजा लिया है। पार्षद निर्मल वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोग सड़क पर बिछाए कोटा स्टोन को हटाकर कंकरीट बिछाने की मांग कर रहे हैं।