मंडी: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बूथ से राज्य स्तर तक तैयारियों में जुटी कांग्रेस- जिला मंडी कांग्रेस प्रवक्ता विजय कानव
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 जिला मंडी कांग्रेस प्रवक्ता विजय कानव ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर की कमेटियों को क्रियाशील किया जा रहा है। इसके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भी रणनीति बना रही हैं। विजय कानव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की लोगों के हित्त के खिलाफ नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएगी।