संडीला: कछौना के बेरुआ में शनिदेव की मूर्ति खंडित मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव के प्रसिद्ध मंदिर में अराजक तत्वों ने शनि देव की मूर्ति को खंडित कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने मंदिर का यह मंजर देखा, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।