रानीगंज: रानीगंज में सामाजिक कार्यकर्ता आजाद जायसवाल की पहल, छठ व्रतियों के बीच बांटे 1100 नारियल
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सामाजिक सेवा और श्रद्धा की मिसाल पेश करते हुए रानीगंज के सामाजिक कार्यकर्ता आजाद जायसवाल ने छठ व्रतियों के बीच 1100 नारियल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों को नारियल भेंट कर महापर्व की शुभकामनाएं दीं।