ब्यौहारी: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे सामने आई है।