मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के पीयर उच्च विद्यालय परिसर में रविवार दोपहर दो बजे में जनवादी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम किशोर ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोर्चा के पर्यवेक्षक पृथ्वीनाथ पासवान ने कहा कि आम जनता की रक्षा अर्थवाद से नहीं जनवाद से होगी।