चानन: चानन में सिमेन स्टेशन की स्थापना होगी, डेयरी परियोजना के लिए 79.92 एकड़ जमीन हस्तांतरण को स्वीकृति
चानन के गोपालपुर मौजा की 79.92 एकड़ भूमि सिमेन स्टेशन स्थापना के लिए हस्तांतरण को स्वीकृति मिली है. बुधवार अपराह्न 2 बजे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिसूचना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग को स्थायी निःशुल्क दी जाएगी. पशुपालन विकास योजना से नस्ल सुधार, डेयरी प्रोत्साहन और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है.