KGMU में बड़ा हादसा
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पानी की टंकी की सफाई के दौरान राहुल नामक सफाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई।घटना के बाद साथी सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर के बाहर हंगामा कर रहे हैं और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल मौके पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है। मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Jun 14, 2026