Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image
image

गौ संरक्षण के दावों पर सवाल, प्रताप नगर चौराहे पर आवारा गौवंश बने दुर्घटना का कारण . #हरदोई: गौ संरक्षण और गौवंशों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जब गौवंश सड़कों और चौराहों पर खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं तो ये दावे सवालों के घेरे में आ जाते हैं। जनपद हरदोई के प्रताप नगर चौराहे पर स्थित गोल चक्कर के आसपास प्रतिदिन दर्जनों गौवंशों का जमावड़ा देखने को मिलता है। प्रताप नगर चौराहा हरदोई, सीतापुर, माधवगंज एवं संडीला मार्गों को जोड़ने वाला प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां दिनभर भारी वाहनों और राहगीरों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद गौवंश चौराहे के आसपास खड़े और बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बड़े वाहनों को मोड़ने और निकालने में परेशानी होती है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार गौवंश वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं, जबकि मोटरसाइकिल सवार भी उन्हें बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि चौराहे से लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में कई ग्राम पंचायतों के गौ आश्रय स्थल मौजूद हैं, फिर भी बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं। प्रताप नगर चौराहा निवासी एवं पेट्रोल पंप संचालक अमित शुक्ला ने बताया कि हाल ही में उनकी कार से एक गौवंश की हल्की टक्कर हो गई थी, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं बाल-बाल बच गए, लेकिन ऐसी घटनाएं कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जाए, ताकि गौवंशों की सुरक्षा के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 14, 2026

MORE NEWS

परेड में शामिल हुए पुलिस कर्मी

परेड में शामिल हुए पुलिस कर्मी

Hardoi, Hardoi | Jun 19, 2026

पुलिस लाइन में कर्मियों ने लगाई दौड़

पुलिस लाइन में कर्मियों ने लगाई दौड़

Hardoi, Hardoi | Jun 19, 2026

बेलाताली पार्क में तड़प-तड़प कर मर रहीं मछलियां, जिम्मेदार बेखबर!
.
#हरदोई। शहर से सटे बेलाताली पार्क स्थित तालाब में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते बड़ी संख्या में मछलियां दम तोड़ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब में पानी का जलस्तर बेहद कम हो गया है, जिससे तेज गर्मी के बीच पानी का तापमान बढ़ रहा है और प्रतिदिन करीब 150 मछलियों की मौत हो रही है।

बताया जा रहा है कि तालाब में पर्याप्त पानी न होने के कारण मछलियां ऑक्सीजन की कमी और बढ़ते तापमान का सामना नहीं कर पा रही हैं। मृत मछलियों के कारण आसपास दुर्गंध भी फैलने लगी है, जिससे पार्क आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा बेलाताली पार्क एवं तालाब के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इस दौरान तालाब के संरक्षण और उसमें जीवित जलीय जीवों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। परिणामस्वरूप तालाब की मछलियां लगातार मर रही हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तालाब में तत्काल पानी की व्यवस्था कराने, ऑक्सीजन स्तर बनाए रखने तथा मछलियों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब में मौजूद अधिकांश मछलियां समाप्त हो सकती हैं।
#TheTelecast

बेलाताली पार्क में तड़प-तड़प कर मर रहीं मछलियां, जिम्मेदार बेखबर! . #हरदोई। शहर से सटे बेलाताली पार्क स्थित तालाब में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते बड़ी संख्या में मछलियां दम तोड़ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब में पानी का जलस्तर बेहद कम हो गया है, जिससे तेज गर्मी के बीच पानी का तापमान बढ़ रहा है और प्रतिदिन करीब 150 मछलियों की मौत हो रही है। बताया जा रहा है कि तालाब में पर्याप्त पानी न होने के कारण मछलियां ऑक्सीजन की कमी और बढ़ते तापमान का सामना नहीं कर पा रही हैं। मृत मछलियों के कारण आसपास दुर्गंध भी फैलने लगी है, जिससे पार्क आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा बेलाताली पार्क एवं तालाब के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इस दौरान तालाब के संरक्षण और उसमें जीवित जलीय जीवों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। परिणामस्वरूप तालाब की मछलियां लगातार मर रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तालाब में तत्काल पानी की व्यवस्था कराने, ऑक्सीजन स्तर बनाए रखने तथा मछलियों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब में मौजूद अधिकांश मछलियां समाप्त हो सकती हैं। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jun 19, 2026

हरदोई में जमीन कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरदोई सरकार द्वारा अवैध कब्जों और जमीन संबंधी विवादों को रोकने के लाख प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि कब्जे और दबंगई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जनपद हरदोई की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर मजरा सिकन्दरपुर का है, जहां एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने, सामान चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिनी प्रेमलता पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह निवासी मिश्रीपुर मजरा सिकन्दरपुर ने कोतवाली बेनीगंज में शिकायती पत्र देकर बताया कि दिनांक 20 मई 2026 को राजस्व विभाग, पुलिस बल तथा ग्राम प्रधान की मौजूदगी में गाटा संख्या 2155 की निशानदेही कराते हुए उनकी जमीन से 10 फीट चकमार्ग निकाला गया था, ताकि रास्ते का निकास हो सके। इस कार्रवाई के बाद गांव के विपक्षी पक्ष से आपसी सुलह-समझौता भी हो गया था।
पीड़िता के अनुसार समझौते के आधार पर उन्होंने 15 जून 2026 को अपने खेत के किनारे जाली, रस्सी, तार और एंगल लगवाकर घेराबंदी कराई थी। आरोप है कि 16 जून की रात गांव के बाबू पुत्र भगवती पासी, राजेन्द्र, गुड्डू, विलास, तोला, लाला, लवकुश और सोहनलाल समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और खेत में लगी घेराबंदी को उखाड़कर सामान चोरी कर ले गए। महिला का कहना है कि इस घटना से लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी बाबू ने चकमार्ग पर अवैध रूप से मकान बना रखा है तथा शौचालय भी उनकी जमीन पर बना दिया गया है। कई बार हिदायत देने के बावजूद आरोपियों ने न तो शौचालय हटाया और न ही कब्जा छोड़ा।महिला का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो 17 जून की सुबह करीब 7 बजे विपक्षी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए कई बार बेनीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। आखिरकार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया पीड़ित पक्ष का कहना है कि विपक्षी दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और उनके परिवार की महिलाएं भी आए दिन विवाद खड़ा करती रहती हैं। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए, चोरी किया गया सामान बरामद कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।

हरदोई में जमीन कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हरदोई सरकार द्वारा अवैध कब्जों और जमीन संबंधी विवादों को रोकने के लाख प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि कब्जे और दबंगई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जनपद हरदोई की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर मजरा सिकन्दरपुर का है, जहां एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने, सामान चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिनी प्रेमलता पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह निवासी मिश्रीपुर मजरा सिकन्दरपुर ने कोतवाली बेनीगंज में शिकायती पत्र देकर बताया कि दिनांक 20 मई 2026 को राजस्व विभाग, पुलिस बल तथा ग्राम प्रधान की मौजूदगी में गाटा संख्या 2155 की निशानदेही कराते हुए उनकी जमीन से 10 फीट चकमार्ग निकाला गया था, ताकि रास्ते का निकास हो सके। इस कार्रवाई के बाद गांव के विपक्षी पक्ष से आपसी सुलह-समझौता भी हो गया था। पीड़िता के अनुसार समझौते के आधार पर उन्होंने 15 जून 2026 को अपने खेत के किनारे जाली, रस्सी, तार और एंगल लगवाकर घेराबंदी कराई थी। आरोप है कि 16 जून की रात गांव के बाबू पुत्र भगवती पासी, राजेन्द्र, गुड्डू, विलास, तोला, लाला, लवकुश और सोहनलाल समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और खेत में लगी घेराबंदी को उखाड़कर सामान चोरी कर ले गए। महिला का कहना है कि इस घटना से लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी बाबू ने चकमार्ग पर अवैध रूप से मकान बना रखा है तथा शौचालय भी उनकी जमीन पर बना दिया गया है। कई बार हिदायत देने के बावजूद आरोपियों ने न तो शौचालय हटाया और न ही कब्जा छोड़ा।महिला का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो 17 जून की सुबह करीब 7 बजे विपक्षी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए कई बार बेनीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। आखिरकार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया पीड़ित पक्ष का कहना है कि विपक्षी दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और उनके परिवार की महिलाएं भी आए दिन विवाद खड़ा करती रहती हैं। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए, चोरी किया गया सामान बरामद कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।

Hardoi, Hardoi | Jun 18, 2026

25 हजार का इनामी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 हजार का इनामी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Hardoi, Hardoi | Jun 18, 2026

गौ संरक्षण के दावों पर सवाल, प्रताप नगर चौराहे पर आवारा गौवंश बने दुर्घटना का कारण . #हरदोई: गौ संरक्षण और गौवंशों की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जब गौवंश सड़कों और चौराहों पर खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं तो ये दावे सवालों के घेरे में आ जाते हैं। जनपद हरदोई के प्रताप नगर चौराहे पर स्थित गोल चक्कर के आसपास प्रतिदिन दर्जनों गौवंशों का जमावड़ा देखने को मिलता है। प्रताप नगर चौराहा हरदोई, सीतापुर, माधवगंज एवं संडीला मार्गों को जोड़ने वाला प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां दिनभर भारी वाहनों और राहगीरों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद गौवंश चौराहे के आसपास खड़े और बैठे रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से बड़े वाहनों को मोड़ने और निकालने में परेशानी होती है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार गौवंश वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं, जबकि मोटरसाइकिल सवार भी उन्हें बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि चौराहे से लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में कई ग्राम पंचायतों के गौ आश्रय स्थल मौजूद हैं, फिर भी बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं। प्रताप नगर चौराहा निवासी एवं पेट्रोल पंप संचालक अमित शुक्ला ने बताया कि हाल ही में उनकी कार से एक गौवंश की हल्की टक्कर हो गई थी, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं बाल-बाल बच गए, लेकिन ऐसी घटनाएं कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौ आश्रय स्थलों तक पहुंचाया जाए, ताकि गौवंशों की सुरक्षा के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज - Hardoi News