गुनौर: हिनौती पंचायत भवन की व्यवस्था की अपर आयुक्त ने सराहना की, बोले- 'ऐसा पंचायत भवन पहली बार देखा'
Gunnor, Panna | Aug 21, 2026 पंचायत राज संचालनालय विकास भवन भोपाल के अपर आयुक्त (उपायुक्त) श्री सुधीर खांडेरकर ने पन्ना जिले के प्रवास के दौरान पवई एवं शाहनगर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जनपद पंचायत गुनौर अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनौती का भी निरीक्षण किया गया। शाम करीब 5:30 बजे हिनौती पहुंचे अपर आयुक्त ने ग्राम पंचायत भवन की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई को द