शिवपुरी नगर: खतौरा में महिला की जमीन पर पड़ोसी ने कब्जा करने की कोशिश की, महिला ने कलेक्टर से मदद मांगी
इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा निवासी पानाबाई कुशवाह पत्नी रमेश कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की उनका पड़ोसी उनकी खेती की जमीन को हड़पना चाहता है। जबकि वह वक्त भूमि पर खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। जिसकी शिकायत उसने आज मंगलवार की दोपहर ढेड़ बजे कलेक्टर से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।