शिवपुरी शहर के मीट मार्केट के रहवासी कचरे की बदबू और प्रदुषण से परेशान बने हुए हैं. सफाईकर्मी कॉलोनी का कचरा एकत्रित कर सड़क किनारे डाल देते हैं. जिसके कारण बदबू से परेशानी होती हैं. जिसकी शिकायत रहवासियों ने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्टर से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।