शिवपुरी जिले के खनियाधाना संकुल मुहारी के अतिथि शिक्षकों को 2 साल पुराना वेतन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. जिसकी शिकायत 181 पर की और एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया और बीओ ऑफिस में भी कई बार शिकायत की पर सुनवाई ना होने के चलते आज मंगलवार को कलेक्टर वेतन भुगतान कराने की मांग की है।