शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल में भर्ती नंद को देखने आई बैराड़ की महिला लापता, पति ने अस्पताल कर्मचारी पर ले जाने का आरोप लगाया
बैराड़ के भूरा जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज पूर्व उसकी बहन रामबाई छत से गिर गई थी। जो जिला अस्पताल में भर्ती थी। जिसको देखने वह अपनी पत्नि प्रियंका जाटव के साथ आया हुआ था। जिला अस्पताल में बहन के यहां पत्नी को छोड़कर वह कबीर खेड़ी चला गया। जहां से उसकी पत्नि लापता हो गई। सीसीटीसी में हॉस्पिटल का कर्मचारी उसकी पत्नि को ले जाते हुए दिखाई दिया है