शिवपुरी नगर: नल कनेक्शन के लिए पैसे जमा करने के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, नीलगर चौराहे का विकलांग युवक डीएम के पास पहुंचा
अशफाक खान निवासी पुरानी शिवपुरी नीलगर चौराहा ने बताया कि उसने मड़ीखेड़ा कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और 2950 रुपए उसकी राशि जमा भी कर दी थी। लेकिन आज तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ हैँ. साथ ही उसे कहा जाता है कि ठेकेदार नहीं है या फिर आदमी नहीं है इस तरह से लगातार कई दिनों से टालमटोली की जा रही हैं. जिसकी शिकायत आज कलेक्टर से विकलांग युवक ने की है।