बेतिया में आज 2 जून सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बिहार राज्य विद्यालय रसोइया यूनियन एटक के बैनर तले एक ज़ोरदार विरोध मार्च बलिराम भवन से निकाला गया, यह मार्च बसवरिया के इमली चौक पर जाकर समाप्त हुआ, जहाँ यूनियन से जुड़ी रसोइयों ने निदेशक द्वारा जारी आदेश के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया।