राजातालाब: वाराणसी के जंसा में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों में मारपीट, बीच-बचाव करने गए दारोगा की फाड़ी वर्दी
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के दारोगा बीच बचाव के लिए पहुंचे तो मारपीट करने वाले लोगों ने वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट नोच डाला। पुलिस टीम ने मौके से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।