नीमा कुरुक्षेत्र ने 21 कुंडलीय महायज्ञ कर धूमधाम से मनाया भगवान धनवंतरि दिवस
--------------
चिकित्सकों ने सभी क्षेत्रवासियों के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की, दिवाली और धनवंतरि दिवस की दी शुभकामनाएं
कुरुक्षेत्र, 6 नवंबर (सोनिका वधवा)। नीमा कुरुक्षेत्र की ओर से भगवान धनवंतरि दिवस धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन की कामना को लेकर 21 कुंडलीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में चिकित्सकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने आहुति डालकर सभी के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में नीमा कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. अशोक बंसल ने सभी क्षेत्रवासियों के निरोगी एवं स्वस्थ रहने की कामना करते हुए दीपावली और भगवान धनवंतरि दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान धनवंतरि को आयुर्वेद और चिकित्सा का देवता माना जाता है। उनका संदेश मानव जीवन में स्वास्थ्य, सेवा और निरोगी काया के महत्व को दर्शाता है।
इस अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान विशाल सिंगला, पारस हॉस्पिटल पंचकूला के सर्जन डॉ. अमित बंसल, रमणीक सहगल और मुनीश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महायज्ञ में डॉ. मनीष गोयल, डॉ. विमल शर्मा, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. वंदना कटारिया, डॉ. पवन वशिष्ठ, डॉ. दिनेश, डॉ. राजीव अत्री, डॉ. सुदेश शर्मा, डॉ. मदन खन्ना, डॉ. तुलसी सरदाना, डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. अमन, डॉ. नरोत्तम वीर, डॉ. दर्शन सिंगला, डॉ. नीरज, डॉ. नीरज रल्हण, डॉ. प्रहलाद खंडूजा और डॉ. सुरेंद्र सहाय सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।