खबर गाजीपुर से है।जहाँ एक सनसनीखेज वारदात के तहत कर सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए एक ज्वेलर्स के शोरूम में लूट की है।बदमाशो ने संगिनी ज्वेलर्स के शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।कार में सवार होकर आये तीन बदमाशों ने शोरूम में घुसकर पहले सोने की तीन चेन पसन्द की और उसके बाद फायरिंग करते हुए सोने की 6 चेन लूट ली।सरेआम लूट करने के बाद बदमाश भाग निकले।घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बंशी बाजार की है।बीच बाजार ज्वेलर्स के शोरूम में सरेआम लूट की इस घटना से व्यापारियों में दहशत है।जबकि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
बाईट-विनय कुमार सिंह,एसपी गाजीपुर।