#अर्णव #चक्रवात का असर #गाजीपुर में भी देखने को मिल रहा है। तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है, जबकि कई खेतों में पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। इसका असर आगामी रबी की खेती पर भी पड़ने की आशंका है। चना, मटर और सरसों की बोआई कर चुके किसान अब फसलों को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
तस्वीरें गाजीपुर की हैं, जहां अर्णव चक्रवात के चलते हुई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल हवा और बारिश के चलते जमीन पर गिर गई है। कई खेतों में पानी भरने से फसलें डूब गई हैं।
धान की फसल गिरने से अब किसानों को कटाई में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, जिन किसानों ने चना, मटर और सरसों की बोआई कर दी थी, उनके खेतों में भी पानी जमा हो गया है। इससे रबी की फसलों के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में नमी और जलभराव के कारण गेहूं सहित अन्य फसलों की बोआई में देरी हो सकती है।
किसानों की मांग है कि प्रशासन जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर फसल क्षति का आकलन करे और उन्हें उचित मुआवजा दिलाए #GhazipurNews