तमाड़ 1: मांझीडीह टार्निंग पर ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
तमाड़ - खूंटी मार्ग पर स्थित मांझीडीह टार्निंग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि खूंटी की ओर जा रही एक ट्रक और तमाड़ की ओर से आ रही एक कार में सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए तमाड़ अस्पताल ले जाया गया।