लाडनूं: सुनारी रोड़ पर अनियंत्रित बाइक से हुआ हादसा, बाइक चालक हुआ घायल
Ladnu, Nagaur | Apr 15, 2024 लाडनूं के सुनारी रोड़ पर आज एक अनियंत्रित बाइक से हादसा हो गया। घटना में बाइक चालक युवक गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल को निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। घायल युवक सुरेंद्र रतननगर का निवासी है।