पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में एक शावक को दुलारती हुई बाघिन का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील क्षेत्र में इस दुधवा टाइगर रिजर्व में आज एक बाघिन अपने एक शावक को दुलारती हुई कैमरे में कैद हो गई है। पर्यटकों ने बाघिन और शावक का वीडियो बनाकर आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बाघिन अपने शावक से ला लड़ाती हुई नजर आ रही है। रोमांचित दृश्य लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।