पलिया: मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज
मझगई थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी पीड़ित मुरलीधर पुत्र नत्थू के घर में बीते 14 मई 2024 को गांव के ही रामासरे पुत्र जाली ने पुरानी रंजिश के चलते घर मेआग लगा दी थी।आग की चपेट में आने से पीड़ित के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक मोहम्मद मुस्ताक को सौंपी गई है।