पलिया: भारत नेपाल सीमा पर मोहाना नदी घाट पर लकड़ी का पुल बनाने का विरोध करने पर नेपाली नागरिकों ने सहायक SSB कमांडेंट को पीटा
लखीमपुर खीरी के भारत नेपाल सीमा पर स्थित रघुनगर में एसएसबी तृतीय वाहिनी कैंप में तैनात सहायक कमांडेंट को मोहाना नदी घाट पर लकड़ी का पुल बनाने का विरोध करने पर नेपाली नागरिकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। घटना का वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीमा सुरक्षा की निगरानी करने पहुंचे एसएसबी के सहायक एसएसबी कमांडेंट को नेपाली नागरिकों ने पीटा है।