पलिया: दुधवा टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी और प्यास से निजात पाने के लिए वाटर होल में मस्ती करते हुए भालू कैमरे में हुआ कैद
लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील क्षेत्र में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण वन्य जीवों का बुरा हाल है। आज दुधवा टाइगर रिजर्व में भीषण गर्मी और प्यास से निजात पाने के लिए वाटर होल में मस्ती करते हुए एक भालू को पर्यटकों ने देखा था। पर्यटकों ने भालू का वीडियो बनाकर आज वायरल कर दिया है। भालू पानी का लेते हुए नजर आया है।