पलिया: विसेनपुरी गांव में 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 1 महिला समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के विसेनपुरी गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी को गांव का 1युवक अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 24 मई 2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था।किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आज संपूर्णानगर थाना पुलिस ने एक महिला समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जांच उप निरीक्षक विशाल सिंह को सौंपी है।