पलिया: सुथना बरसोला गांव को जाने वाली सड़क आजादी के बाद से अब तक नहीं बनी ग्रामीण का वीडियो हुआ वायरल
सुथना बरसोला गांव को जाने वाली सड़क जर्जर अवस्था में है। सड़क पर निकलना ग्रामीणों को दुभर हो रहा है। सुथना बरसोला गांव निवासी ग्रामीण पुत्तू लाल यादव ने गांव को जाने वाली सड़क को लेकर दुर्दशा एक वीडियो में बताई है। पुत्तू लाल यादव का वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गांव में 60 मीटर सड़क आजादी के बाद से अब तक नहीं बनी है।