गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना, सीटी एसपी ने बताया- स्ट्रॉन्ग रूम की 3 लेयर में है सुरक्षा
बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना 14 नवंबर को होना है।इसके लिए गया कॉलेज और बाजार समिति में दो स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां मतगणना की जाएगी।गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे बताया कि चुनाव आयोग और पुलिस मुख्यालय के मानक के अनुरूप में 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।लगातार इसकी निगरानी रखी जा रही है।