गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने परिजनों से डांट खाने पर घर से भागे 2 नाबालिग लड़कों को बचाया
गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर दो नाबालिक लड़का को देख RPF की टीम ने रेस्क्यू किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की सुबह 8 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि डरा सहमा नाबालिक लड़का को देख पूछताछ की गई।पूछताछ में बताया कि दोनों झारखंड के कोडरमा का रहने वाला हैं।स्कूल नहीं जाने पर परिजनों के द्वारा डांटा और मारा गया।