मोठ: मौठ में चोरों ने देशी शराब के ठेके में की चोरी, तोड़े कैमरे
Moth, Jhansi | Jun 27, 2025 खबर मोठ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की हैं... जहां बीती रात चोरों ने देशी शराब के ठेके में सेंध लगा दी। लेकिन चोरी से पहले जो सबसे पहला शिकार बना — वो था तीसरी आंख, यानी CCTV कैमरे का डीवीआर। चोरों ने सबसे पहले दुकान में लगे सभी कैमरों को तोड़ा और D.V.R. को निकाला... ताकि कोई सुराग न बचे। इसके बाद इत्मिनान से पूरी वारदात को अंजाम दिया।