कासगंज: चिरोला गांव में एक महिला के साथ की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव चिरोला के रहने वाले अहमद पुत्र कल्लन शाह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले नसरत, अशरफ, रूबी और आरिफ उसके घर के सामने आ गए। और कहने लगे कि उनके बेटे आरिफ को अपने घर क्यों बैठाते हो। आरोप है कि उसकी पत्नी ने आरिफ के स्वयं आने की बात कही। तो अहमद की पत्नी नसरीन के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई।