कासगंज: अमांपुर थाना क्षेत्र में मासूम को छोड़कर मां लापता, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप
गाँव गुड़गुड़ी निवासी नाथूराम ने अपनी पुत्री ममता की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अमांपुर के ग्राम मुख्तयार नगला निवासी भानु प्रताप के साथ की थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ममता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। बीती छह मई को भानु प्रताप ने फोन द्वारा सूचना दी की ममता बच्ची को छोड़कर कहीं चली गई है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।