कासगंज: गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीर्थ नगरी सोरों की गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही घाटों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गैर प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगास्नान को पहुंचे। गुरुजनों के आश्रमों में शिष्यों की भी उमड़ी और गुरुओं के चरणों में उन्होंने शीश झुकाया।