कासगंज: सावन के पहले सोमवार को लेकर कांवड़ में जल भरने पहुँचे श्रद्धालु, लहरा गंगा घाट से जल लेकर हुए रवाना
सावन के पहले सोमवार को लेकर जिले में कांवड़ियों की धूम दिखाई देने लगी है। सावन के पहले सोमवार को भगवान भोले नाथ पर कांवड़ चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं का लहरा गंगा घाट पर पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को बड़ी संख्या में कावड़िया लहर गंगा घाट से जल भरकर गंतव्य स्थल की ओर रवाना हुए। कांवड़ियों के जत्थे डीजे के साथ रवाना हुए।