कासगंज: सहावर थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया पेश
सहावर थाना पुलिस ने रविवार को 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्तों का नाम फखरुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी मौहल्ला काजी और अनूप गुप्ता पुत्र योगेश चन्द्र गुप्ता निवासी कस्बा मोहनपुर है। गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्तों पर शांतिभंग करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।