कासगंज: आवास विकास के निकट सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों में से इलाज़ के दौरान महिला की हुई मौत
कासगंज शहर के आवास विकास के निकट बाइक डिवायडर से टकरा गई थी। जिससे हादसे में बाइक सवार पिता,पुत्र,और मां घायल हो गए थे। और तीनो लोगों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जंहा इलाज़ के दौरान घायल महिला मुन्नीदेवी की मौत हो गई। मृतक माहिला जनपद आगरा की रहने वाली थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।