बांसवाड़ा: डूंगरपुर में देर रात सियासी हलचल: कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन बामनीया और BAP नेताओं की बंद कमरे बैठक
जिला प्रमुख चुनाव को लेकर डूंगरपुर में कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के वरिष्ठ नेताओं के बीच देर रात तक एक बंद कमरे में अहम बैठक हुई है।बताया जा रहा है कि बांसवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक अर्जुन बामनिया अपने बेटे को जिला प्रमुख बनाने की कवायद के तहत बीएपी का समर्थन जुटाने डूंगरपुर पहुंचे थे। गुप्त बैठक में कांग्रेस के रफिक खान शामिल हुए।