मुसाबनी: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे घीभांगा सबर टोला, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर विभागों को दिए कार्रवाई के निर्देश
मुसाबनी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव घीभांगा सबर टोला का निरीक्षण करने मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे। गाँव पहुँचते ही डीसी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य बुनियादी जरूरतों से संबंधित मुद्दे उपायुक्त के समक्ष रखे।