बरियारपुर: 806 ग्राम संगठनों का वित्तीय लेनदेन अब डिजिटल होगा
सदर प्रखंड के अभिनंदन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र नौवागढ़ी में सोमवार से जिले के 806 ग्राम संगठनों के वित्तीय लेनदेन को लोकॉस LOKOS ऐप पर दर्ज करने के लिए रिसोर्स बुककीपर का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन बुककीपरों को ग्राम संगठनों के वित्तीय लेनदेन की जानकारी ऐप पर दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।