सेन्हा: सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में ग्राम प्रधानों का भौतिक सत्यापन, रिक्त पदों पर पुनः चयन व सम्मान राशि वितरण पर निर्देश
सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित बैठक में अंचल क्षेत्र के सभी गांवों के ग्राम प्रधानों का प्रभारी अंचल निरीक्षक प्रवीण साहू और प्रधान सहायक बीफाई उरांव ने भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान राशि सही व्यक्ति को मिल रही है या नहीं।