सेन्हा: सेन्हा झलजमीरा पंचायत: पतलो आंगनबाड़ी केंद्र का जर्जर भवन, बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा खतरे में
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झलजमीरा पंचायत अंतर्गत पतलो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसी जर्जर भवन में छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चे-बच्चियां पढ़ने को मजबूर हैं।रविवार शाम 4 बजे ग्रामीण छेदन उरांव, कृष्णा महली, सुभाष उरांव, बुलेट सिंह, आनंद उरांव, बदरी सिंह और शनीचरवा उरांव ने बताया कि यह आंगनबाड़ी केंद्र कई वर्ष पहले बना था।