सेन्हा: विजयादशमी पर लोहरदगा के बक्सीदीपा में मेला और रावण दहन की व्यवस्था का पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण
2 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर बक्सीदीपा में लगने वाले पारंपरिक मेले और रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान ने मेला मैदान, रावण दहन स्थल, आने-जाने वाले मार्गों और पार्किंग व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।