सेन्हा: बक्सीदीपा मैदान में विजयदशमी पर रावण दहन सह मेले का आयोजन, बारिश से रावण दहन बाधित
लोहरदगा में गुरुवार शाम 7 बजे विजयदशमी पर्व पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। बक्सीदीपा स्थित मैदान में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य रावण दहन एवं मेला का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति रही। मेला का प्रमुख आकर्षण रावण दहन तथा आतिशबाज़ी रहा। मैदान में राम, लक्ष्मण एवं हनुमान के प्रतिरूप उपस्थित थे।