सेन्हा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोहरदगा की दीक्षा कुमारी को NSS में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिए रजत पदक से सम्मानित किया
लोहरदगा जिले की बेटी दीक्षा कुमारी ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से जिले ही नहीं, पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षा को राष्ट्रीय सेवा योजना NSS में बेहतर योगदान के लिए सम्मानित किया।