शिकोहाबाद: थाना नगला खंगर क्षेत्र, लखनऊ एक्सप्रेस वे 69.200 किमी पर बलेनो कार सवार पति-पत्नी सहित तीन लोग सड़क हादसे में घायल
भिंड क्षेत्र निवासी दीपक अपनी पत्नी शिल्पी भाई व दो बच्चों संग बलेनो कार में सवार होकर भिंड से दिल्ली जा रहा था, वाहन वह खुद चला रहा था, तभी थाना नगला खंगर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस वे 69.200 किमी पर सड़क हादसा हो गया, जिसमें पति पत्नी व भाई घायल हो गए। दीपक का आरोप था पुलिस वाहन ने अचानक कट आने पर वाहन मोड़ दिया, जिस कारण हादसा हुआ।