शिकोहाबाद: घुनपई रोड पर कुंभ स्नान कर लौट रहा सवारियों से भरा ट्रैवलर टैम्पो डिवाइडर से टकराया, 14 सवारी सवार, जिनमें तीन घायल
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र घुनपई रोड पर कुंभ स्नान कर लौट रहा सवारियों से भरा ट्रेवलर टैम्पो असंतुलित होकर घुनपई रोड पर डिवाइडर से जा टकराया। जिससे सवार 14 सवारियों में चीख पुकार मच गयी। सभी सवारियों को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार को भर्ती कराया गया। जिनमें तीन अधिक घायल बताये गये। जिनका इलाज कराया गया।