शिकोहाबाद: खैरगढ क्षेत्र में खोया बैग पाकर महिला के चेहरे पर लौटी खुशी, पुलिस का किया आभार व्यक्त
गांव नगला नत्थे निवासी आरती पत्नी टिंकू थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई से ऑटो द्वारा अपने घर नगला नत्थे आ रही थी। जल्दबाजी में आरती का बैग मंगलवार शाम पांच बजे करीबन ऑटो में ही छूट गया। आनन-फानन में आरती थाना खैरगढ़ आई और अपनी शिकायत दर्ज कराई। आरती की शिकायत पर चौकी इंचार्ज मनिंद्र कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हाथवंत पर वाहन चेकिंग लगा बैग बरामद किया।