शिकोहाबाद: एडवोकेट अमेंडमेन्ट बिल 2025 के विरोध में तहसील शिकोहाबाद में अधिवक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
केन्द्र सरकार के व्दारा लाये जा रहे एडवोकेट अमेंडमेंन्ट 2025 का विरोध तहसील शिकोहाबाद में मंगलवार दोपहर तीन बजे करीबन देखने को मिला। वार कांउसिल ऑफ यूपी के आहवान पर अधिवक्ताओं ने पूर्ण रुप से हड़ताल का ऐलान करके बिल के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हरिओम यादव वार अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसका संचालन उम्मेद बाबू ने किया।