मुरैना नगर: गल्ला मंडी के पास पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग बालक के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, मामला दर्ज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास पुरानी रंजिश के चलते नाबालिक बालक के साथ आधा दर्जन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ,जिसके बाद पुलिस ने फरियादी को थाने बुलाकर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। वहीं घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।